यूरोपीय संसद का मुख्यालय कहाँ है?

Where is the headquarters of the European Parliament

(A) पेरिस, फ्रांस में
(B) ब्रसेल्स, बेल्जियम में
(C) रोम, इटली में
(D) न्यूयॉर्क, अमेरिका में

Answer : ब्रसेल्स, बेल्जियम में (Brussels, Belgium)

यूरोपीय संसद का मुख्यालय ब्रसेल्स, बेल्जियम में है। यूरोपीय संसद (ईपी) यूरोपीय संघ की निर्वाचित संसदीय संस्था है। यूरोपीय संघ की परिषद और यूरोपीय आयोग के साथ यह यूरोपीय संघ के विधायी कार्य संभालती है। यूरोपीय संसद में कुल 751 संसद सदस्य चुने जाते हैं, जिनका कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। इनमें ब्रिटेन के 73 सदस्य शामिल हैं। यूरोपीय संसद दुनिया में भारत की संसद के बाद दूसरा सबसे बड़ा मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं (2009 में 37.5 करोड़ मतदाता थे)। यह 1979 से हर पांच साल में सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा चुनी जा रही है। बतादें कि ब्रिटेन की संसद और यूरोपीय संसद में एक बड़ा अंतर ये है कि यूरोपीय संघ के मंत्री और संसद सदस्य क़ानून पारित कर सकते हैं, लेकिन उसे ख़ुद ही प्रस्तावित नहीं कर सकते। क़ानून को प्रस्तावित करने का अधिकार यूरोपीय आयोग के पास है, जिसे आप यूरोपीय संघ की नौकरशाही कर सकते हैं।
Tags : अध्यक्ष करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी बेल्जियम वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : European Sansad Ka Mukhyalay Kaha Hai