‘Evening Star’ किस ग्रह को कहते हैं?

(A) मंगल (Mars)
(B) वृहस्पति (Jupiter)
(C) शुक्र (Venus)
(D) शनि (Saturn)

Answer : शुक्र (Venus)

Explanation : शुक्र, पृथ्वी के सर्वाधिक निकट स्थित ग्रह है। इस ग्रह का आकार एवं द्रव्यमान पृथ्वी के आकार एवं द्रव्यमान के लगभग बराबर है। अत: इसे 'पृथ्वी का जुड़वा ग्रह' भी कहा जाता है। इस ग्रह को 'संध्या का तारा' एवं 'भोर का तारा' भी कहा जाता है। शुक्र ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है। मंगल ग्रह पर वायुमण्डल का पतला आवरण है, जिसमें नाइट्रोजन एवं आर्गन गैसें पायी जाती हैं। 'निक्स ओलंपिया' मंगल ग्रह पर स्थित सर्वोच्च पर्वत है। बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। सभी ग्रहों में इस ग्रह के घूर्णन की गति सर्वाधिक तीव्र है। गैनीमेड सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है। शनि के उपग्रहों की संख्या 6.2 है। टाइटन इसका सबसे बड़ा उपग्रह हैं इस उपग्रह का अपना वायुमंडल है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Evening Star Kis Grah Ko Kahate Hain