फासीवाद की विचारधारा किस देश में विकसित हुई?
(A) जर्मनी
(B) जापान
(C) इटली
(D) रूस
Explanation : फासिस्टवाद विचारधारा का जन्म इटली में हुआ था। बेनिटो मुसोलिनी इस विचारधारा का प्रमुख नेता था। अपनी क्रूर तानाशाही के बल पर मुसोलिनी ने लगातार 20 सालों तक इटली पर राज किया। मुसोलिनी एक गरीब लोहार के घर में 29 जुलाई 1883 को पैदा हुआ था। उसके पिता का नाम अलेसांद्रो मुसोलिनी था। वहीं उनकी मां का नाम रोसा मुसोलिनी था, जोकि एक अध्यापिका थीं। वर्ष 1921 में मुसोलिनी देश का राष्ट्रीय नेता बन गया और उसने लगातार कमजोर होती सरकार का फायदा उठाया। 30 अक्टूबर 1921 को मुसोलिनी इटली का सर्वे सर्व बन गया और यही से शुरू हुआ उसकी तानाशाही और फासिस्टवाद विचारधारा का दौर। ऐसा कहा जाता है कि मुसोलिनी अपने विरोधियों को मरवा देता था और उसपर 60 मिलियन लोगों की हत्या का आरोप था। मुसोलिनी की तानाशाही की वजह से उसका विरोध बढ़ता जा रहा था और उसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और आखिर में उसे इन प्रदर्शनकारियों ने पकड़कर 28 अप्रैल 1945 को इसको मौत दे दी।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams