फरनाओ नूनिज कौन था?

(A) ब्रिटिश यात्री
(B) डच यात्री
(C) पुर्तगाली यात्री
(D) फ्रांसीसी यात्री

Answer : पुर्तगाली यात्री

Explanation : फरनाओ नूनिज पुर्तगाली यात्री था, जो पुर्तगाली घोड़ों का व्यापारी था। यह विजयनगर साम्राज्य में तीन वर्ष रहा। यह विजयनगर शासक अच्युत राय के शासन काल में विजयनगर आया था। इस यात्री ने विजयनगर साम्राज्य के इतिहास, उसकी स्थापना, तीन शासक वंशों की जानकारी उनके दक्कन के सुल्तानों और ओडीशा के रायों के साथ युद्ध का वर्णन किया है। साथ ही उसने महानवमी उत्सव का ब्योरा भी दिया है। महिलाओं के आभूषणों और राजा की सेवा में उनकी बड़ी संख्या में नियुक्ति का हवाला भी देता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fernao Nuniz Kaun Tha