FIH प्लेयर ऑफ द ईयर खिताब किसने जीता?

(A) विवेक सागर प्रसाद
(D) मनप्रीत सिंह
(B) गुरिंदर सिंह
(C) विराट कोहली

Answer : मनप्रीत सिंह

Explanation : FIH प्लेयर ऑफ द ईयर खिताब मनप्रीत सिंह ने जीता और यह पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation- FIH) द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को "FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2019" के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनप्रीत ने पिछले वर्ष जून में ओडिशा के भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के दौरान भारत के लिए अपने 250 इंटरनेशनल मैच पूरे किए थे। साथ ही एक और भारतीय मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को "FIH मेल राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मनप्रीत सिंह ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें अपने लंबे कैरियर के करियर के दौरान कई सुखद पल बिताये और भारतीय टीम के लिए 260 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया। 2012 के लंदन ओलम्पिक और 2016 के रियो ओलम्पिक में खेल चुके मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2019 की होड़ में विश्व चैंपियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, एफआईएच प्रो लीग 2019 के विजेता ऑस्ट्रेलिया के अरान जालेवस्की और एडी ओकेंडेन तथा अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा। डोरेन को दूसरा और लुकास विला को तीसरा स्थान मिला।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fih Player Of The Year Khitab Kisne Jita