फिटकरी का सूत्र क्या होता है?

(A) KAl(SO4)2·12H2
(B) Na2CO3
(C) Al2(SO4)3
(D) K2SO4

Answer : KAl(SO4)2·12H2

Explanation : फिटकरी का सूत्र KAl(SO4)2·12H2 होता है। साधारण फिटकरी का रासायनिक नाम 'पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट' होता हैं। फिटकारी पोटैशियम सल्फेट और ऐलुमिनियम सल्फेट का द्विलवण है, इसके चतुर्फलकीय क्रिस्टल में क्रिस्टलीय जल के २४ अणु रहते हैं। फिटकरी का उपयोग कागज उद्योग, रंगसाजी, छींट की छपाई, पेय जल के शोधन और चमड़ा कमाने में होता है। वही रासायनिक सूत्र (Chemical Formulae), अणु में उपस्थित तत्वों के प्रतीकों के संबंध में पदार्थ के अणु के संघटन को प्रदर्शित करता है। रासायनिक सूत्र (chemical formula) को आण्विक सूत्र (molecular formula) भी कहा जाता है। सूत्र, किसी तत्व (element) का अथवा किसी यौगिक (compound) का हो सकता है।
Tags : रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fitkari Ka Sutra Kya Hota Hai