फोरट्रान (Fortran) क्या है?
(A) अल्गोरिथिमक भाषा
(B) लेखकीय भाषा
(C) कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा
(D) ट्रांसलेशन भाषा
Answer : कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा
Explanation : फोरट्रान (Fortran) विश्व की सर्वप्रथम उच्च स्तरीय कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका विकास जे. डब्ल्यू, बेकस द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर आई.बी.एम. के द्वारा 1957 में किया गया था। यह अंग्रेजी के शब्दों फॉर्मूला ट्रान्सलेशन (Formula Translation) का संक्षिप्त रूप है। फोरट्रान में उन स्वरूपों का व्यापक प्रयोग किया जाता है जो कि बीजगणितीय सूत्रों से मिलते है, इसलिए इसका नाम फॉर्मूला ट्रान्सलेशन रखा गया है। चूंकि इस भाषा के प्रयोग से गणितीय सूत्रों को बहुत आसानी से हल किया जा सकता है, अतः सारे संसार में जटिल वैज्ञानिक गणनाओं में इसका व्यापक प्रयोग किया जाता था।
....और आगे पढ़ें
Tags : कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams