फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना कारखाना सबसे पहले कहाँ स्थापित किया था?

UPSC - NDA & NA Exam (II) 2018

(A) कालीकट
(B) सूरत
(C) पॉण्डिचेरी
(D) मसूलीपट्टनम

Answer : सूरत

फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना कारखाना सबसे पहले सूरत में स्थापित किया था। लुई चौदहवाँ के मंत्री कॉलबर्ट द्वारा 1664 ई. में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी, जिसे 'कम्पने देस इण्दसे-ओरियण्टलेस' कहा गया। 1667 ई. में फ्रांसिस कैरो के नेतृत्व में एक अभियान दल भारत के लिए रवाना हुआ। जिसने 1668 ई. में सूरत में अपने पहले व्यापारिक कारखाने की स्थापना की। 1969 ई. में मर्कारा ने गोलकुण्डा के सुल्तान से अनुमति प्राप्त् कर मसूलीपट्टनम में दूसरी फ्रेंच फैक्टरी की स्थापना की थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : French East India Company Ne Bharat Me Apana Karkhana Sabse Pahale Kaha Sthapit Kiya Tha