G-7 में कुल कितने देश है?

(A) सात देश
(B) नौ देश
(C) ग्यारह देश
(D) तेंरह देश

Answer : सात देश

Explanation : G-7 में कुल सात देश हैं–अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान और कनाडा। जी-7 (Group of Seven) की शुरुआ‍त 25 मार्च 1973 को हुई थी। इस वर्ष से पहले हुए तेल संकट ने दुनिया के बड़े देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। शुरुआत में इसमें 6 देश थे और इसकी पहली बैठक वर्ष 1975 में हुई थी। पहली बैठक के दौरान दुनिया भर में छाए आर्थिक संकट के समाधान पर विचार किया गया था। वर्ष 1976 में कनाडा को भी इसका हिस्‍सा बनाया गया। वर्ष 2014 तक रूस भी इसमें शामिल था और इसे जी8 के तौर पर जाना जाता था। मगर क्रीमिया में हुए युद्ध के बाद उसे इस संगठन से हटा दिया गया। 2020 में आयोजित किए गए जी7 सम्मेलन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और रूस को इस संगठन में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इस संगठन को जी7 से जी10 या जी11 करने का सुझाव भी दिया था। ट्रंप का मानना था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का काफी योगदान है, ऐसे में उन्हें इस संगठन में शामिल करना चाहिए।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : G7 Me Kitne Desh Hai