गदर आंदोलन क्या था? – Ghadar Movement

(A) भारतीयों का एक क्रांतिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था।
(B) एक राष्ट्रवादी संगठन, जो सिंगापुर से संचालित होता था।
(C) एक उग्रवादी संगठन, जिसका प्रधान कार्यालय बर्लिन में था।
(D) भारत की स्वतंत्रता के लिए कए कम्युनिस्ट आंदोलन, जिसका प्रधान कार्यालय तााशकंद में था।

Answer : भारतीयों का एक क्रांतिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था।

Explanation : गदर पार्टी पराधीन भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से बना एक दल था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 25 जून, 1913 में बनाया था। इसे प्रशांत, तट का हिंदी संघ भी कहा जाता था। यह पार्टी गदर नामक पत्र भी निकालती थी। इसकी स्थापना में लाला हरदयाल एवं सोहन सिंह भाखना की प्रमुख भूमिका थी। इसकी पहली बैठक में भाई परमानंद, सोहन सिंह भाखना और हरनाम सिंह उपस्थित थे। वर्ष 1913 में परमानंद, सोहन सिंह भाखना और लाला हरदयाल ने मिलकर सैनफ्रांसिस्को में गदर पार्टी की स्थापना की। यह भारतीय क्रांतिकारी संघ था। इस संस्थानप से काशीराम पंडित, करतार सिंह सराभा, रामचंद्र आदि भी जुड़े थे। पहली बैठक में सोहन सिंह भाखना को गदर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। हरदयाल जनरल सेके्टरी बने तथा पंडित काशीराम इसके कोषाध्यक्ष बने। गाद पार्टी ने गदर नामक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किया, जोकि 1857 ई. की स्मृति में स्थापित की गई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गदर पार्टी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gadar Andolan Kya Tha