गौर नृत्य किस जनजाति से संबंधित है?

(A) बैगा
(B) मुड़िया
(C) दंडामी
(D) कोरकू

Question Asked : MPPCS Pre. 1994, 2014

Answer : मुड़िया

Explanation : गौर नृत्य मुड़िया जनजाति से संबंधित है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य की मुड़िया या माड़िया जनजाति का यह नृत्य बहुत ही हर्षोल्लास से परिपूर्ण, सजीव एवं सशक्त होता है। इस नृत्य का नाम गौर भैंस के नाम पर पड़ा। यह नृत्य एक प्रकार से शिकार नृत्य होता है, क्योंकि इसमें जानवरों की उछलने-कूदने आदि की चेष्टाओं को प्रदर्शित किया जाता है। बैगा जनजाति में ददरिया प्रेम पर आधारित नृत्य दशहरे पर एवं परधौनी लोक नृत्य विवाह के अवसर पर होता है। कोरकू जनजाति में कोरकू थापटी नृत्य विशेष अवसरों पर किया जाता है। दंडामी माड़िया नृत्य को गौर नृत्य भी कहा जाता है। यह नृत्य वर्षा काल की अच्छी फसल और खुशहाली की कामना के लिए किया जाता है। दंडामी माड़िया जनजाति दक्षिण बस्तर के दन्तेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में निवास करती है।
Tags : मध्‍य प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gair Nritya Kis Janjati Se Sambandhit Hai