गांधी इरविन समझौता की मध्यस्थता किसने की?

(A) सुभाष चन्द्र बोस
(B) सरदार पटेल
(C) जवाहर लाल नेहरू
(D) तेज बहादुर सप्रू

Answer : तेज बहादुर सप्रू

Explanation : गांधी इरविन समझौता की मध्यस्थता तेज बहादुर सप्रू ने की थी। वायसराय इर्विन ने सविनय अवज्ञा के कारण बंदी बनाये गए गांधीजी को 26 जून, 1931 ई. को इसलिए रिहा किया जिससे सौहार्द्र पूर्ण वातावरण बने और कांग्रेस द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा ले। तेज बहादुर सप्रू और जयकर के प्रयत्नों से गांधीजी एवं इरविन के मध्य 17 फरवरी से दिल्ली में वार्ता आरम्भ हुई। 5 मार्च, 1931 ई को अंततः एक समझौता हुआ जिसे ‘गांधी-इरविन समझौता’ के नाम से जाना जाता है जिसमें अंग्रेजी सरकार ने निम्न शर्तों को माना जैसे–राजनीतिक बंदियों की रिहाई, समुद्र के किनारे नमक बनाने का अधिकार, नौकरी छोड़ने वाले को वापस लेना आदि। इसी प्रकार गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित किया। गोलमेज सम्मेलन में शामिल होने का न्योता स्वीकार किया, बहिष्कार की नीति को त्यागा, पुलिस जांच की मांग को वापस लिया।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gandhi Irwin Samjhota Ki Madhyastha Kisne Ki