गांधी का भारत में प्रथम आंदोलन कौन सा था?

(A) भारत छोड़ो आंदोलन
(B) नमक सत्याग्रह
(C) चंपारण सत्याग्रह
(D) असहयोग आंदोलन

mahatma gandhi

Answer : चंपारण सत्याग्रह

Explanation : महात्मा गांधी का भारत में सक्रिय प्रथम आंदोलन चंपारण सत्याग्रह था। यह भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। वर्ष 1915 में भारत आने पर गांधीजी ने देश के गांव-गांव का दौरा किया। 1916 में गांधीजी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का निर्माण किया था। 1917 में बिहार के चंपारण जिले में रहने वाले किसानों के हक के लिए आंदोलन किया। इस आंदोलन के माध्यम से गांधी ने लोगों में जन्में विरोध को सत्याग्रह के माध्यम से लागू करने का पहला प्रयास किया जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आम जनता के अहिंसक प्रतिरोध पर आधारित था। गांधीजी को इस प्रयोग में सफलता भी अर्जित की। बता दे कि दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय तक रहने और अंग्रेज़ों की नस्लवादी नीति के खिलाफ सक्रियता के कारण गांधी जी ने एक राष्ट्रवादी, सिद्धांतवादी और आयोजक के रूप में ख्याति अर्जित कर ली थी।
Tags : असहयोग आंदोलन इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gandhi Ka Bharat Mein Pratham Andolan Kaun Sa Tha