गंगा दशहरा कब है 2023, 2024, 2025, 2026, 2027

Answer : 30 मई 2023, मंगलवार

Explanation : गंगा दशहरा 2023 में 30 मई दिन मंगलवार का है। दशहरा का अर्थ है–10 मनोविकारों का विनाश, यह दस मनोविकार हैं-क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी। इसी लिए हिंदू धर्म में और शास्त्रों में दशहरा पर्व का बड़ा ही महत्व है और इसे बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन मां गंगा सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से निकल पर पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। राजा भागीरथ की तपस्या, अथक प्रयास और परिश्रम से इसी दिन गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से निकलकर शिव की जटाओं में विराजमान हुई थी और शिव जी ने अपनी शिखा को खोल कर गंगा को धरती पर जाने की अनुमति दी थी। इसलिए गंगा के धरा अवतरण दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा थीं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के द‍िन गंगा स्‍नान करने से दस तरह के पाप नष्‍ट हो जाते हैं। इसमें पराई स्त्री के साथ समागम, बिना आज्ञा या जबरन किसी की वस्तु लेना, कटुवचन का प्रयोग, हिंसा, किसी की शिकायत करना, असत्य वचन बोलना, असंबद्ध प्रलाप, दूसरे की संपत्ति हड़पना या हड़पने की इच्छा, दूसरें को हानि पहुंचाना या ऐसी इच्छा रखना और बेवजह की बातों पर पर‍िचर्चा शामिल है। इसलिए अगर आपको अपनी गलतियों का अहसास हो गया हो और भगवान से क्षमा चाहते हो तो गंगा दशहरा के द‍िन गंगा स्‍नान कर दान-पुण्‍य करें।

गंगा दशहरा कब का है?
गंगा दशहरा 2024 : 16 जून 2024, रविवार
गंगा दशहरा 2025 : 5 जून 2025, गुरुवार
गंगा दशहरा 2026 : 25 मई 2026, सोमवार
गंगा दशहरा 2027 : 13 जून 2027, रविवार
गंगा दशहरा 2028 : 2 जून 2028, शुक्रवार
गंगा दशहरा 2029 : 21 जून 2029, गुरुवार
गंगा दशहरा 2030 : 11 जून 2030, मंगलवार
गंगा दशहरा 2031 : 31 मई 2031, शनिवार
गंगा दशहरा 2032 : 18 जून 2032, शुक्रवार
Tags : व्रत पर्व और त्यौहार
Related Questions
Web Title : Ganga Dussehra Kab Hai