गंगा नदी कहां से निकलती है और कहां जाती है?

(A) यमुनोत्री हिमनद से अलकनंदा नदी तक
(B) लघु हिमालय श्रेणी से पिथौरागढ़ तक
(C) गंगोत्री ग्लेशियर से अलकनंदा नदी तक
(D) अमरकंटक पहाड़ी से गंगा तक

Answer : गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर अलकनंदा नदी तक

Explanation : गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर अलकनंदा नदी तक जाती है। गंगा नदी उत्तर भारत की सबसे प्रमुख व हिंदुओं की पवित्र धार्मिक नदी है। इसको सुरसरि, भागीरथी, पद्मा, देवनदी, जाह्नवी आदि नामों से भी जाना जाता है। भागीरथी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री कस्बे के समीप स्थित गंगोत्री ग्लेशियर के गोमुख नामक स्थान से निकलती है। आगे बढ़ने पर इसमें रूद्रगंगा, जाड़गंगा, असीगंगा, सियागंगा आदि नदियाँ मिलती हैं। गणेश प्रयाग (पू. टिहरी) में इसमें भिलंगना नदी मिलती है, जिसके संगम तट पर टिहरी परियोजना है। आगे बढ़ने पर देवप्रयाग में इससे अलकनंदा नदी मिलती है, जो कि भागीरथी की अपेक्षा अधिक जल लाती है और भागीरथी की मुख्य सहायक नदी है।
Tags : गंगा नदी भारत की नदियाँ भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ganga Nadi Kaha Se Nikalti Hai Aur Kahan Jati Hai