गंगा नदी कहाँ से निकलती है?

(A) अरावली श्रेणी से
(B) लद्दाख ग्लेशियर से
(C) गंगोत्री ग्लेशियर से
(D) मिलाप ग्लेशियर से

Answer : गंगोत्री ग्लेशियर से

Explanation : गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण पवित्र नदी है। गंगा का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के 3,900 मी. की ऊंचाई पर स्थित गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी या गंगोत्री ग्लेशियर से होता है। यहां इस भागीरथी कहते है। देवप्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलती है। इसके बाद दोनों की लंबी नदी (25,25 किमी.) है, जो भारत के पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। पश्चिम बंगाल में फरक्का नामक स्थान पर बंग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है फिर वह संयुक्त धारा मेघना में मिल जाती है और सागर द्वीप के समीप बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ganga Nadi Kahan Se Nikalti Hai