गढ़वाल राइफल्स के प्रमुख कौन बने है?

(A) ले. जनरल एसके उपाध्याय
(B) ले. जनरल राजेंद्र सिंह
(C) ले. जनरल जयवीर नेगी
(D) ले. जनरल सवनीत सिंह

Answer : ले. जनरल सवनीत सिंह

Explanation : गढ़वाल राइफल्स के प्रमुख ले. जनरल सवनीत सिंह बने है। कर्नल ऑफ दि रेजीमेंट ले. जनरल एसके उपाध्याय ने 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होने पर कर्नल ऑफ दि रेजीमेंट (गढ़वाल राइफल्स) की कमान 17 कोर के जीओसी ले. जनरल सवनीत सिंह को सैन्य तौर तरीकों से सौंपी। नवनियुक्त कर्नल ऑफ दि रेजीमेंट ले. जनरल सवनीत सिंह को कई सैन्य आपरेशनों का अनुभव होने के साथ-साथ ब्रिगेड, डिवीजन व कोर का कमांडर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। सेना में उल्लेखनीय योगदान के कारण उनको वर्ष 2005 में सेना मेडल, 2017 में विशिष्ट सेवा मेडल और 2019 में युद्ध सेवा मेडलों से विभूषित किया गया। इससे पहले वह पर्वतीय प्रहारी कोर के कोर कमांडर के पद पर शोभायमान हैं। वे भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून व डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन में प्रशिक्षक भी रहे चुके हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Garhwal Rifles Ke Pramukh Kaun Bane Hai