गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 14 सितंबर
(C) 17 अक्टूबर
(B) 05 सितंबर
(D) 27 अक्टूबर

Answer : 17 अक्टूबर

Explanation : गरीबी उन्मूलन दिवस 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस गरीबी दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 22 दिसम्बर 1992 को प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी। इस दिवस पर विभिन्न राष्ट्रों द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयास, विकास एवं विभिन्न कार्यों व योजनाओं को जारी किया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 1987 में फ्रांस में मनाया गया जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने मानव अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन एटीडी फोर्थ वर्ल्ड के संस्थापक जोसफ व्रेंसिकी द्वारा आरंभ किया गया।

आपको बता दे कि भारत में गरीबी का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या, कमजोर कृषि, भ्रष्टाचार, रूढ़िवादी सोच, जातिवाद, अमीर गरीब में ऊंच-नीच, नौकरी की कमी, अशिक्षा, बीमारी आदि है। वही भारत के किसान भी गरीबी की मार झेल रहे है क्योंकि यहां की एक बड़ी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। जिसे खराब कृषि और बेरोजगारी की वजह से भोजन की कमी से जूझना पड़ता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Garibi Unmulan Divas Kab Manaya Jata Hai