गठन से पूर्व हिमाचल प्रदेश की कितनी रियासतें थी?

(A) 31 रियासतें
(B) 29 रियासतें
(C) 40 रियासतें
(D) 25 रियासतें

Answer : 31 रियासतें

Explanation : गठन से पूर्व हिमाचल प्रदेश की छोटी-बड़ी 31 रियासतें थी। 15 अप्रैल, 1948 को पहाड़ी क्षेत्र की छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर व विलय करके एक पहाड़ी प्रांत 'हिमाचल प्रदेश' की विधिवत स्थापना हुई और इसे केंद्र शासित चीफ कमिश्नर्ज प्राविन्स का दर्जा दिया गया। 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने पर एन.सी. मेहता, आई.सी.एस. हिमाचल प्रदेश के पहले चीफ कमिश्नर नियुक्त हुए और पैन्ड्रल मून को डिप्टी चीफ कमिश्नर बनाया गया। शिमला हिल स्टेट्स की 26 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर 'महासू' जिला बना दिया गया जबकि मंडी और सुकेत की रियासतों को एक करके मंडी जिला का नाम दिया गया। चंबा और सिरमौर के दो अलग-अलग जिले बना दिये गये। बता दे कि हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद 1952 के आरम्भ में प्रथम चुनाव हुए और 36 सदस्यों की सभा में 28 सदस्य कांग्रेस के चुने गए तथा शेष स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव जीते। 24 मार्च, 1952 को डॉ. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री की शपथ ली।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gathan Se Purv Himachal Pradesh Ki Kitni Riyasat Thi