गौतम अडानी की 1 दिन की कमाई कितनी है?
Explanation : गौतम अडानी की 1 दिन की कमाई 1002 करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी की 163 करोड़ रुपए है। 2022 की एम3एम हुरुन वैश्विक सूची के अनुसार अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की संपत्ति में 153 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और वह एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसके अलावा साल 2021 में उनकी संपत्ति में 49 अरब डॉलर के इजाफा के साथ वह 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफा पाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। बता दे कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऐसा देश है जहां अरबपतियों की तादाद बढ़ रही है।
वही ऑनलाइन ट्यूशन कंपनी बैजूज की संपत्ति करीब 3.3 अरब डॉलर और बैजू रवींद्रन तथा उनका परिवार दुनिया के शिक्षा क्षेत्र में तीसरे सबसे बड़े उद्यमी हैं। दूसरी तरफ इंडिगो एयरलाइंस के राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया क्रमश: 4.3 अरब डॉलर और 4.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में विमानन क्षेत्र से सबसे अमीर अरबपति हैं। अन्य कारोबारी परिवारों में कुमार मंगलम बिड़ला 18 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर सीमेंट निर्माता जबकि 7.5 अरब की संपत्ति रखने वाले नुस्ली वाडिया दुनिया के सबसे अमीर बिस्कुट निर्माता हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams