गौतम अडानी की कुल संपत्ति कितनी बढ़ी 2022
(A) 35 अरब डालर
(B) 49 अरब डालर
(C) 79 अरब डालर
(D) 99 अरब डालर
Explanation : एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति में साल 2021 में 49 अरब डालर का इजाफा हुआ है। यह दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में हुई वृद्धि से अधिक है। हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ी। अंबानी की दौलत 103 अरब डालर आंकी गई। जबकि अडानी की नेटवर्थ 153 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 81 अरब डालर रही।
पिछले 10 सालों के दौरान अंबानी की दौलत जहां 400 प्रतिशत बढ़ी है वहीं अडानी की दौलत में 1,830 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अडानी के बाद पिछले साल गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्जी बिन और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी। संपत्ति में वृद्धि के मामले में अंबानी दुनियाभर में आठवें स्थान पर रहे। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी की लिस्टिंग के बाद अडानी की संपत्ति 17 अरब डालर से बढ़कर 81 अरब डालर हो गई। वहीं अंबानी की संपत्ति पिछले साल 20 अरब डालर बढ़ी। बता दे कि भारत में दुनिया की 18 प्रतिशत जनसंख्या रहती है और अरबपति आठ प्रतिशत हैं। पांच साल पहले भारत में दुनिया के 4.9 प्रतिशत अरबपति थे। भारत में 215 अरबपति हैं, जबकि चीन में 1133 और अमेरिका में 716 हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams