सेब की सामान्य जानकारी और इससे जुड़े रोचक तथ्य

What is the Padma Award

सेब (Apple) का वानस्पतिक नाम मैलस प्यूमिला (Malus Pumila) है। इसका कुल (Family) रोजेसी तथा उत्पत्ति स्थान दक्षिण पश्चिम एशिया है। यह शीतोष्ण जलवायु का पौधा है। भारत में शीतोष्ण फलों के कुल क्षेत्रफल का लगभग 55.0% तथा उत्पादन का 75% कृषि सेब की ही की जाती है। देश में हिमाचल प्रदेश को Apple Bowl of India की उपमा प्रदान की गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड सेब के प्रमुख उत्पादक राज्य है। देश के कुल सेब उत्पादन (18.84 लाख टन) में जम्मू-कश्मीर का 6.2.10% हिमाचल प्रदेश का 31.221% तथा उत्तराखंड का 4.83% का योगदान है (2014-15)। इस प्रकार ये तीनों राज्य मिलकर लगभग 9.8% सेब का उत्पादन करते हैं। विश्व में शीर्ष सेब उत्पादक एवं क्षेत्रफल वाला राष्ट्र चीन है। यह एक झूठा फल (Fals Fruit) है। इसके रोपण के समय 10 प्रतिशत परागणकर्ता किस्म के पौधों को लगाना चाहिए। रेड डेलीशियस, बिनौनी, अंबरी (कश्मीरी) गोल्डन डेलीशियस तथा सुनहरी सेब की प्रमुख किस्में हैं। रेड डेलीशियस किस्म सभी डेलीसियस समूह की माता कही जाती है।

सेब पौध रोपण के 5-6 वर्ष बाद फलना प्रांरभ करते हैं। इनके कुछ किस्मों में अनियमित फलन की समस्या पायी जाती है। स्कैब इस फल का प्रमुख कवक जनित रोग है। सेनजोस स्केल तथा वूली (Wooly) कीट इस फल के प्रमुख हानिकारक कीट है।

सेब से जुड़े रोचक तथ्य
1. सेब की उत्पत्ति कज़ाख़िस्तान की जंगली पहाड़ियों में हुई थी और वहीं से सेब बाकी की दुनिया में पहुँचा।
2. सेब का वैज्ञानिक नाम मलुस डोमेस्टिका (Malus Domestica) है।
3. दुनिया में लगभग 7500 किस्मों के सेब पाए जाते हैं। यानि सभी किस्म के सेब अगर खाये जाये तो आपको 20 साल लग जाएंगे।
4. सेब में 25 प्रतीशत पानी होता है।
5. सेब का पेड़ 4 से 5 साल में फल देना शुरू करता है और इसकी उम्र है करीब 100 साल
6. एक सेब में औसतन 80 कैलोरी उर्जा होती है।
7. सेब का उत्पादन करने वाले शीर्ष पांच देश चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली हैं।
8. एक सेब में करीब 10 बीज़ होते हैं।
9. सेब में पाया जाने वाला फाइबर आपके कोलेस्टरॉल को कम करता है और पेकटिन (Pectin) डायबिटीज (मधुमेह) से बचाता है।
10. पका हुआ सेब खाने से अच्छी नींद आती है।

Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : general information about apple fruit