जेनेटिक्स में किसका अध्ययन किया जाता है?

(A) मेन्डेल का नियम
(B) जैव विकास
(C) डी.एन.ए. संरचना
(D) आनुवंशिकता और विचरण

Answer : आनुवंशिकता और विचरण

Explanation : जेनेटिक्स में आनुवंशिकता और विचरण का अध्ययन किया जाता है। आनुवंशिकता के अध्ययन में ग्रेगर जॉन मेंडेल की मूलभूत उपलब्धियों को आजकल आनुवंशिकी के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। आनुवंशिक लक्षणों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचरण की विधियों के कारणों के अध्ययन को आनुवंशिकी कहते हैं। इसकी जानकारी मेण्डल ने दी। इसी कारण मेण्डल को आनुवंशिकी का पिता कहते हैं। सन् 1953 में जे. डी. वाटसन एवं क्रिक ने डी. एन. ए. की द्विकुंडलीत संरचना मॉडल का प्रतिपादन किया। प्रारम्भिक, निम्न कोटि के जीवों से क्रमिक परिवर्तनों द्वारा अधिकाधिक जीवों की उत्पत्ति को जैव विकास कहते हैं। जैव विकास के तीन सिद्धांत हैं – लैमार्कवाद, डार्विनवाद औ उत्परिवर्तनवाद।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Genetics Mein Kiska Adhyayan Kiya Jata Hai