गोवा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2022
Answer : प्रमोद सावंत और पीएस श्रीधरन पिल्लई
Explanation : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई है। गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 28 मार्च 2022 को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कोंकणी भाषा में सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने सावंत को पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दे कि मार्च 2019 में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद वो पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। सावंत ने सबसे पहले 2008 के उपचुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। लेकिन उस चुनाव में वो हार गए थे। उसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में उनको जीत मिली थी और पार्टी ने उनको प्रवक्ता बनाया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उनको जीत मिली और उनको विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था।
गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 6 जुलाई 2021 को राज्यपाल का पद संभाला था। अगस्त 2020 में सत्यपाल मलिक का मेघालय स्थानांतरण होने के बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। गोवा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : गोवा, मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams