गोवर्धन परिक्रमा कितने किलोमीटर की है?

(A) 15 किलोमीटर
(B) 20 किलोमीटर
(C) 21 किलोमीटर
(D) 25 किलोमीटर

Answer : 21 किलोमीटर (14 मील)

Explanation : गोवर्धन परिक्रमा 21 किलोमीटर (14 मील) की है। गोवर्धन पर्वत व इसके आसपास के क्षेत्र को लोग ब्रज भूमि भी कहते हैं। यह भगवान श्री कृष्ण की लीलास्थली है। यहीं पर श्री कृषण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी अंगुली पर उठाया था। गोवर्धन पर्वत को भक्क्तजन गिरिराज जी भी कहते हैं। दूर-दूर से लोग इस पर्वत की परिक्रमा लगाने आते हैं। कहा जाता है कि इस गोवर्धन पर्वत का आकार हर दिन मुट्ठीभर घट जाता है। माना जाता है की करीब पांच हजार साल पहले ये पर्वत 30 हजार मीटर ऊंचा हुआ करता था लेकिन आज लगभग 30 मीटर का ही रह गया है। आपको बता दे कि गोवर्धन पर्वत की पूजा के पीछे मान्यता है कि एक बार इंद्र ने ब्रज क्षेत्र में घनघोर बारिश की। तब लोगों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने इसे कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया। तब लोगों ने पर्वत के नीचे खड़े होकर अपनी जान बचाई। तब से आज तक इस पर्वत को देवता मानकर पूजन किया जाता है। दूर-दूर से लोग इस पर्वत की परिक्रमा लगाने आते हैं।

गोवर्धन परिक्रमा क्यों की जाती है?
ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन की परिक्रमा करने से व्यक्ति को मनेच्छा अनुसार फल मिलता है। वल्लभ सम्प्रदाय के वैष्णवमार्गी लोग तो अपने जीवनकाल में इस पर्वत की कम से कम एक बार परिक्रमा अवश्य ही करते हैं क्योंकि वल्लभ संप्रदाय में भगवान कृष्ण के उस स्वरूप की पूजा की जाती है, जिसमें उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठा रखा है। ऐसी भी मान्‍यता है कि जो ईच्‍छा मन में रखकर इस गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की जाती है, वह ईच्‍छा जरूर पूरी होती है। इसीलिए भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने केलिए भी इसकी परिक्रमा करते हैं। हिन्‍दु धर्म के लोगों का यह भी मानना है कि चारों धाम की यात्रा न कर सकने वाले लोगों को भी गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा जरूर करनी चाहिए।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Govardhan Parikrama Kitne Kilometre Ki Hai