ग्रहीय वैज्ञानिक चंद्रमा के चारों ओर गैस के विरल आवरण को क्या कहते है?

(A) चंद्रमा का अंत:मंडल
(B) चंद्रमा का ताप मंडल
(C) चंद्रमा का बहिर्मंडल
(D) चंद्रमा का वायुमंडल

Answer : चंद्रमा का बहिर्मंडल

Explanation : ग्रहीय वैज्ञानिक चंद्रमा के चारों ओर गैस के विरल आवरण को चंद्रमा का बहिर्मंडल कहते है। क्योंकि यह इतना अधिक विरल होता है कि गैस के परमाणु एक-दूसरे से बहुत ही कम टकराते हैं। ऑर्गन-40 (40Ar) जोकि, नोबल गैस ऑर्गन का एक समस्थानिक है, वह चंद्र बहिर्मंडल का एक मुख्य घटक है। इसकी उत्पत्ति पोटेशियम-40 (40K) के रेडियोधर्मी विघटन से होती है, जिसकी ~1.2X109 वर्षों की अर्ध-आयु है। चंद्र सतह के अत्यंत गहरे तल में रेडियोधर्मी 40K नाभिकी (न्युक्लाइड) मौजूद है, वह 40Ar में विघटित हो जाता है, परिणामस्वरूप, अंतराकणिक अंतराल से विसरित होता है तथा रिसाव एवं त्रुटियों द्वारा चंद्र बहिर्मंडल तक पहुँचता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Grahiya Vaigyanik Chandrama Ke Charon Or Gas Ke Viral Aavaran Ko Kya Kahte Hai