ग्राम पंचायत का कार्यकाल कितना होता है?

(A) 4 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) 7 वर्ष

Answer : 5 वर्ष

ग्राम पंचायत का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। देश में पंचायती राज व्यवस्था का निचला स्तर ग्राम पंचायत है। यह अधिकांश राज्यों में ग्राम पंचायत के रूप में ही जानी जाती है। ग्राम पंचायत के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा किया जाता है। ग्राम पंचायत के सदस्यों की संख्या गांव की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित की होती है। ग्राम पंचायत का अध्यक्ष अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे – सरपंच, प्रधान या अध्यक्ष। ग्राम पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव राज्य विधायिका द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाता हैं, (या तो उन्हें प्रत्यक्ष चुना जाता है या अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामपंचायत के सदस्यों द्वारा)। ग्राम पंचायतों में से एक उपाध्याक्ष भी होता है। ग्राम पंचायत की बैठक महीने में एक बार होती है। पंचायते सभी स्तर पर अपने कार्यों के लिए समिति का गठन कर सकती है।
Tags : ग्राम पंचायत राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gram Panchayat Ka Karyakal Kitna Hota Hai