ग्रीनलैंड की राजधानी क्या है?

(A) सोफिया
(B) नुक
(C) कोपेनहेगेन
(D) सीलैंड

Question Asked : UPPSC 1993

Answer : नुक (Nuuk)

ग्रीनलैंड की राजधानी नुक (Nuuk) है। ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीन एक अलग सरकार का देश है। Greenland North America में होने के बाद भी इसे यूरोप का ही एक हिस्सा माना जाता है। वर्ष 1979 डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान किया था। बाकी देशों की तरह ग्रीनलैंड कोई स्वतंत्र देश नहीं है। यहां की सरकार अलग तो है लेकिन ग्रीनलैंड डेनमार्क का ही एक हिस्सा है। आज से लगभग 60 साल पहले अमेरिका ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड को खरीदना चाहा, लेकिन डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को बेचने से मना कर दिया था। वर्ष 2018 की जनगणना के अनुसार ग्रीनलैंड की जनसंख्या सिर्फ 57 हजार है। ग्रीनलैंड के अधिकतर लोग ईसाई धर्म को मानते हैं।
Tags : ग्रीनलैंड डेनमार्क भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Greenland Ki Rajdhani Kya Hai