गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौन है?

(A) ओम प्रकाश धनखड़
(B) जीतूभाई वाघाणी
(C) सीआर पाटिल
(D) अमित शाह

Bhartiya Janta Party

Answer : सीआर पाटिल (CR Patil)

Explanation : गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा सांसद सीआर पाटिल को पार्टी की गुजरात इकाई का अध्यक्ष 20 जुलाई 2020 को नियुक्‍त किया। गुजरात में निवर्तमान अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था। पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में तब से ही जुटी थी। सीआर पाटिल ने गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 6.89 लाख वोटों से हराया था। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

सांसद सीआर पाटिल कामकाज में टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं और वह पहले और एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिनका ऑफिस 2015 में ही आइएसओ: 2009 से प्रमाणित है। यह प्रमाणपत्र उन्हें सरकारी सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और निगरानी के लिए दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पाटिल ने बतौर सांसद किए जाने वाले 54 कामों की पहचान की है। इसके अलावा बुजुर्गों की अलग लिस्ट है, जिन्हें चिट्ठी भेजकर हालचाल लिया जाता है। पाटिल के कार्यालय में करीब 47 लोगों का स्टाफ है, जो कि चिट्ठी लिखने से लेकर, कलेक्टर, निगम, राज्य और केंद्र से जुड़े मसलों पर काम करता रहता है। कार्यालय से हर रोज 750 और महीने में करीब 2.5 लाख चिट्ठियां क्षेत्र के लोगों को भेजी जाती हैं।
Tags : गुजरात वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gujarat Bjp Pradesh Adhyaksh Kaun Hai