गुजरात के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

(A) बलवंतराय मेहता
(B) नरेंद्र मोदी
(C) डॉ. जीवराज नारायण मेहता
(D) हितेन्द्र देसाई

Answer : डॉ. जीवराज नारायण मेहता

Explanation : गुजरात के पहले मुख्यमंत्री डॉ. जीवराज नारायण मेहता थे। उनका गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 1 मई, 1960 से 19 सितंबर, 1963 तक का कार्यकाल रहा था। महात्मा गांधी के डाक्टर रहे जीवराज मेहता का जन्म 1887 में आज ही गुजरात के अमरेली में हुआ था। बांबे (मुंबई) में एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाईलंदन से की। 1915 में भारत लौटे। इंडियन मेडिकल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। आजादी की लड़ाई में भी शामिल हुए। आजादी के बाद 1948-49 तक बड़ौदा रियासत के दीवान थे। गुजरात राज्य के गठन के बाद वह पहले मुख्यमंत्री बने और 1960-63 तक इस पद पर रहे। 1963-66 तक ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त की भूमिका संभाली। सात नवंबर, 1978 को निधन हो गया।
Tags : गुजरात
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gujarat Ke Pahle Mukhyamantri Kaun The