गुलाब का वानस्पतिक नाम क्या है?

(A) ओसिमम तेनुइफ्लोरम
(B) रोजा हाइब्रिडा
(C) एकायरेन्थिस् एस्पेरा
(D) सैकरम ऑफिसिनरम

Answer : रोजा हाइब्रिडा (Rosa Habrida)

Explanation : गुलाब का वानस्पतिक नाम रोजा हाइब्रिडा (Rosa Habrida) है। विश्व में गुलाब की किस्मों की संख्या करीब 20 हजार से अधिक है। लेकिन तकनीकी तौर पर गुलाब के 5 मुख्य वर्ग हैं, जिनका फूलों के रंग, आकार, सुगंध और प्रयोग के अनुसार विभाजन किया गया है। गुलाब के यह यह वर्ग है– हाईब्रिड टीज, फ्लोरीबंडा, पोलिएन्था वर्ग, लता वर्ग और मिनिएचर वर्ग। जैसे फलों का राजा आम है तो फूलों की बेगम गुलाब है। गुलाब की खेती भारत में मुख्यत: कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्रा, बिहार, पश्चिम बंगाल ,गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में अधिक की जाती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gulab Ka Vanaspatik Naam Kya Hai