गूलर में कौन सा विटामिन/तत्व पाया जाता है?

(A) विटामिन A
(B) विटामिन C
(C) विटामिन B2
(D) विटामिन D

Answer : विटामिन बी2

Explanation : गूलर में विटामिन बी2 पाया जाता है। जो रेड ब्लड सेल्स के बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आयरन 16.25 प्रतिशत, कॉपर 11.11 प्रतिशत, पोटेशियम 10.81 प्रतिशत, मैग्नीशियम 8.335 प्रतिशत, कैल्शियम 7.20 प्रतिशत और फॉस्फोरस 6.71 प्रतिशत होता है। गूलर के पेड़ का वैज्ञानिक नाम फाइकस रेसीमोसा है। गूलर फल में अनेक औषधीय गुण होते हैं। इसलिए इसके पेड़ को बोलचाल में 'हकीम सरदार' भी कहा जाता है। गूलर फाइकस परिवार का एक विशाल वृक्ष है, जिसके फल अंजीर की भांति होते हैं। इसके फल तने पर गच्छे के रूप में लगते हैं। फल में कीट-पतंगे भी रहते हैं। इस कारण इसे जंतुफल भी कहा जाता है। गूलर का पेड़ भरपूर आक्सीजन देता है। इसका फल एंटी वायरस, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही विषैले पदार्थों को शरीर से निष्कासित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Related Questions
Web Title : Gular Mein Kaun Sa Vitamin Tatva Paya Jata Hai