गुलजारी लाल नंदा की मृत्यु कब हुई?

(A) 27 मई, 1964
(B) 4 जुलाई, 1898
(C) 15 जनवरी, 1998
(D) 27 मई, 1998

Answer : 15 जनवरी 1998

Explanation : गुलजारी लाल नंदा की मृत्यु 15 जनवरी, 1998 को हुई। इनका जन्म 4 जुलाई, 1898 में सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। कैथल लोकसभा क्षेत्र से 1967 में इनका निर्वाचन हुआ था। इन्होंने वर्ष 1968 कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों के संवर्द्धन, संरक्षण एवं विकास हेतु कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी। ये 18 फरवरी, 1970 को केंद्रीय रेल मंत्री बने। ये 21 सितंबर, 1963 को केंद्रीय गृहमंत्री तथा 27 मई, 1964 को जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात् भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। 11 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के निधन के पश्चात् पुनः भारत के अन्तरिम प्रधानमंत्री बने। भारत सरकार ने इनकी अतुलनीय सेवा के लिए 24 जुलाई, 1977 को इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gulzarilal Nanda Ki Mrityu Kab Hui