गुप्त काल में सोने के सिक्के को क्या कहते थे?

(A) रूपक
(B) दीनार
(C) मार्कड सिक्के
(D) सोना सिक्का

Answer : दीनार

Explanation : गुप्त काल में सोने के सिक्के को दीनार कहते थे। गुप्त शासकों द्वारा सोने, चाँदी एवं ताँबे तीनों प्रकार के ही सिक्के जारी किए गए थे, जिसमें सर्वाधिक स्वर्ण सिक्के जारी किए गए थे। गुप्तों के स्वर्ण सिक्कों को 'दीनार' कहा जाता है, जिसका वजन 144 ग्रेन के बराबर होता था। गुप्त शासकों में सर्वप्रथम चंद्रगुप्त द्वितीय ने शकों पर अपनी विजय के उपलक्ष्य में चाँदी के सिक्के चलाए, इसके पश्चात् कुमार गुप्त प्रथम, स्कन्दगुप्त तथा बुधगुप्त द्वारा भी चाँदी के सिक्के जारी किए गए। चाँदी के सिक्के को रूपक कहा जाता था। गुप्त सिक्कों की एक प्रमुख विशेषता यह होती कि इसके अग्र भाग पर राजाओं की आकृति तथा पृष्ठभाग पर देव प्रतिमाओं का अंकन मिलता है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gupt Kaal Mein Sone Ke Sikke Ko Kya Kahate The