गुप्त नवरात्रि कौन से महीने में आती है?

Answer : माघ और आषाढ़ मास में

Explanation : गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ महीने में आती है। वर्ष में चार नवरात्रियां होती हैं–चैत्र, आषाढ़, आश्विन और पौष माह में। चारों नवरात्रिशुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर नवमी तिथि तक मनाई जाती हैं। इन चारों नवरात्रियों का ही अत्यंत महत्व है, लेकिन इनमें से दो नवरात्रि गुप्त हैं। माघ और आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त कहा जाता है। गुप्त इसलिए, क्योंकि ये देवी की गुप्त शक्तियों की आराधना अर्थात् दशमहाविद्याओं की पूजा-अर्चना का अवसर माना जाता है। गुप्त नवरात्रि को सिद्धि प्राप्ति का समय माना जाता है। इसीलिए यह प्रमुख रूप से साधुओं और तांत्रिकों की नवरात्रि मानी जाती हैं। साधक चातुर्मास में होने वाली आपदा-विपदा से रक्षा के लिए मां जगदम्बा से आग्रह करते हैं। आराधना गप्त रूप से की जाती है और इसीलिए इसमें मानसिक पूजा का विशेष महत्व है। इस साल आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई को समाप्त होगी। कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 5:31 बजे से 7:47 बजे तक है।
Related Questions
Web Title : Gupt Navratri Kaun Se Mahine Mein Aate Hain