गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रथम शिखर सम्मेलन कहां हुआ था?

(A) काहिरा (मिस्र)
(B) बेलग्रेड (युगोस्लाविया)
(C) अल्जीयर्स (अल्जीरिया)
(D) कोलंबो (श्रीलंका)

Non-Aligned Movement

Answer : बेलग्रेड (युगोस्लाविया) 1961

Explanation : गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रथम शिखर सम्मेलन 1961 में बेलग्रेड (युगोस्लाविया) में हुआ था। जिसमें जवाहरलाल नेहरू, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति सुकर्णो, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर, घाना के राष्ट्रपति क्वामे एन्क्रूमा जैसे नेताओं ने भाग लिया। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन अभी तक बेलग्रेड (युगोस्लाविया) 1961; काहिरा (मिस्र) 1964; लुसाका (जांबिया) 1970; अल्जीयर्स (अल्जीरिया) 1973; कोलंबो (श्रीलंका) 1976; हवाना (क्यूबा) 1979%; नई दिल्ली (भारत) 1983; हरारे (जिंबाब्वे) 1986; बेलग्रेड (युगोस्लाविया) 1989; जकार्ता (इंडोनेशिया) 1992; कार्टजेना (कोलंबिया) 1995%; नई दिल्ली (भारत) 1997; और डरबन (दक्षिण अफ्रीका) 1998 में हुए हैं। हाल ही में 25 और 26 अक्तूबर, 2019 को अज़रबैजान के बाकू में 18वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन (Non Alignment Movement, NAM) राष्ट्रों की एक अंतराराष्ट्रीय संस्था है। यह आंदोलन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर और युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज टीटो ने शुरू किया था। इसकी स्थापना अप्रैल 1961 में हुई थी। जबकि इस बनाने का विचार 1950 में आया था। गुटनिरपेक्ष आंदोलन का उद्देश्य –शीत युद्ध की राजनीति का त्याग करना, स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का अनुसरण, सैन्य गठबंधनों से पर्याप्त दूरी, साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध, रंगभेद की नीति के विरुद्ध संघर्ष की निरंतरता, मानवाधिकारों का की रक्षा आदि है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gutnirpeksh Andolan Ka Pratham Shikhar Sammelan Kahan Hua Tha