हड़प्पा की खोज करने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?

(A) एस.आर. राव
(B) जॉन मार्शल
(C) दयाराम साहनी
(D) चार्ल्स गैशन

Answer : दयाराम साहनी

Explanation : हड़प्पा की खोज करने वाला प्रथम व्यक्ति दयाराम साहनी था। 1921 में जॉन मार्शल के भारत के पुरातात्विक विभाग के निर्देशक रहते दयाराम साहनी ने इस जगह पर सर्वप्रथम खुदाई का कार्य करवाया था। बाद में गुजरात में एस.आर. राव की अगुवाई में कई टीमों ने मिलकर 1954 से 1963 के बीच कई हड़प्पा स्थलों की खोज की, जिनमें में बंदरगाह शहर लोथल भी शामिल है। अहमदाबाद के सारगवाला गांव में लोथल का पुरातात्विक स्थल स्थित है। यहां एक आयताकार बेसिन, जिसे डॉकयार्ड कहा जाता था। 218 मीटर लंबा और 37 मीटर चौड़ा यह बेसिन चारों तरफ से पक्की ईंटों से घिरा हुआ है। इसमें स्लूस गेट और इनलेट के लिये जगह छोड़ी गई है। यहां से फारस की खाङी प्रकार की एक मुहर मिली है। यहां से प्राप्त कुछ मुहरों पर कपड़े के छाप के चिन्ह प्राप्त हुए हैं। यहां से भी धातुकर्मियों, सीप, आभूषण बनाने वालों तथा मनका बनाने वालों की दुकानें प्राप्त हुई हैं। चावल की खेती का प्राचीनतम साक्ष्य लोथल से ही मिला है। इस स्थल के अलावा एक और स्थल जहां से चावल के साक्ष्य मिले हैं। वह स्थल रंगपुर है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hadappa Ki Khoj Karne Wala Pratham Vyakti Kaun Tha