हल्बी हो और कोई पद किससे संबंधित है?

(A) पश्चिमोत्तर भारत का नृत्यरूप से
(B) वाद्य यंत्र
(C) प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला
(D) जनजातीय भाषा

Answer : जनजातीय भाषा

Explanation : भारत के संदर्भ में हल्बी, हो और कुई जनजातीय भाषा से संबंधित पद हैं। हल्बी (Halbi) को बस्तरी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक पूर्वी इंडो-आर्यन भाषा है, जो भारत के मध्य भाग में जनजातियों द्वारा बोली जाती है। यह देवनागरी और ओडिया में लिखी गई है, यद्यपि इसका प्रयोग मुख्य रूप से मौखिक भाषा के रूप में किया जाता है। हो (HO) यह जनजातीय भाषा है, जिसे वारंग चीती लिपि में लिखा जाता है। यह झारखंड और ओडिशा में रहने वाले 'हो' आदिवासी लोगों की मातृभाषा है। कुई (Kui) यह एक दक्षिण-पूर्वी द्रविड़ भाषा है जो कांघों द्वारा बोली जाती है। यह अधिकांश ओडिशा में बोली जाती है। ऐतिहासिक काल के दौरान इसे कुइंग भाषा के रूप में भी जाना जाता था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Halbi Ho Aur Koi Pad Kisse Sambandhit Hai