हमारी राजभाषा कौन सी है?

(A) अंग्रेजी
(B) हिंदी
(C) संस्कृत
(D) तमिल

Answer : हिंदी

Explanation : हमारी राजभाषा हिंदी है। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी होगी और लिपि देवनागरी। अनुच्छेद 344 के अनुसार, राष्ट्रपति संविधान के प्रारंभ से 5 वर्ष की समाप्ति पर तथा तत्पश्चात् ऐसे प्रारंभ से 10 वर्ष की समाप्ति पर राजभाषा के लिए एक आयोग का गठन करेगा, जो एक सभापति और भिन्न-भिन्न भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों से मिलकर बनेगा। इसी आधार पर प्रथम राजभाषा आयोग का गठन वर्ष 1955 में वी जी खेर की अध्यक्षता में किया गया है, जिसने वर्ष 1965 तक अंग्रेजी को मुख्य राजभाषा तथा हिंदी को उपराजभाषा के रूप में तथा 1965 के बाद हिंदी संघ की प्रमुख राजभाषा होगी और अंग्रेजी केंद्रीय राजभाषा के रूप में चलती रहेगी।

राजभाषा अधिनियम, 1963 के अनुसार, राजकीय प्रयोजन तथा संसद के प्रयोग के लिए अंग्रेजी 15 वर्ष बाद भी जारी रहेगी तथा सभी कार्यवाहियों का हिंदी में अनुवाद उपलब्ध रहेगा, संघ व राज्यों के बीच पत्रादि की भाषा का हिंदी भाषी के लिए हिंदी व अंग्रेजी तथा अहिंदी भाषी के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होगा। संविधान की आठवीं सूची में मूलत: 14 भाषाएँ थीं। 92वाँ संविधान संशोधन द्वारा 2003 में बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली भाषा को जोड़ा गया जिससे भाषा की संख्या वर्तमान में 22 हो गई है।
Tags : राजभाषा राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hamari Rajbhasha Kaun Si Hai