हरा रंग किसका प्रतीक होता है?

(A) पवित्रता और शांति
(B) एश्वर्य और वीरता
(C) त्याग और तपस्या
(D) उम्मीद और उत्साह

Answer : हरा रंग ताज़गी, उम्मीद और उत्साह का प्रतीक

Explanation : हरा रंग ताज़गी, उम्मीद और उत्साह का प्रतीक होता है। प्रकृति का हरा रंग यानि हरियाली मन मोहने वाला होता है। जिससे मन को शांति और शीतलता का अहसास होता है। इसीलिए वसंत ऋतू आने पर जब खेतों में हरे-पीले फूलों को कालीन सी बिछने लगती है तो कई राज्यों में अनेक पर्व मनाए जाते है। सुख, शांति और स्फूर्ति देने वाला हरा रंग उद्योगशीलता को प्रकट करता है। चिकित्सा की दृष्टि से भी इसे गहरी सास का रंग माना जाता है। मेंटल स्ट्रेस और बॉडी रिलैक्सेशन के लिए भी हरे रंग को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। ऋषि-मुनियों ने अपनी आध्यात्मिक उन्नति हरे-हरे पर्वत शिखरों, घास के मैदानों तक निर्झरों के हरे तटों के सुखद-शांत वातावरण में की थी। संसार के महान ग्रंथ, मौलिक विचार, प्राचीन शास्त्र, वेद-पुराण आदि उत्तम ग्रंथ हरे शांत वातावरण में ही निर्मित हुए हैं।
Tags : हरा रंग
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hara Rang Kiska Pratik Hota Hai