हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत है?

(A) शिला लेख
(B) पक्की मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख
(C) पुरातात्विक खुदाई
(D) उपरोक्त सभी

Question Asked : UPPCS (Pre) GS 1996

Answer : पुरातात्विक खुदाई

हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत पुरातात्विक खुदाई है। हड़प्पा संस्कृति की जानकारी के लिए हम पुरातात्विक साक्ष्यों का सहारा लेते हैं। हड़प्पा के टीले का सबसे पहले 1826 ई. में चार्ल्स मैसन ने उल्लेख किया था। दो प्रसिद्ध पुरातत्वशास्त्रियों दयाराम साहनी तथा राखालदास बनर्जी ने हड़प्पा (पंजाब के मांटगोमरी जिले में स्थित) तथा मोहनजोदड़ों (सिंध के तरकाना जिले में स्थित) के प्राचीन स्थलों से पुरावस्तुएं प्राप्त करके यह सिद्ध कर दिया कि सिंधु सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) भारत की प्राचीनतम सभ्यता है। ज्ञातव्य है इसके पहले वैदिक संस्कृति को ही प्राचीनतम् भारतीय सभ्यता समझा जाता था। इसके बाद हड़प्पा सभ्यता के अनेक स्थलों की खोज हुई। हड़प्पा संस्कृति की लिपि अभी पढ़ी नहीं जा सकी है इसीलिए अभी इसे आद्य इतिहास काल की सभ्यता के अंतर्गत रखा जाता है। इस सभ्यता के अन्य स्थल – रोपड़, सुत्कागेन्डोर, आलमगीरपुर, चन्हुदड़ो, बालाकोट, लोथल, कालीबंगा आदि है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Harappa Sanskriti Ki Jankari Ka Pramukh Strot Hai