हरियाली अमावस्या 2022 में कब है?

Answer : 22 जुलाई 2022, बृहस्पतिवार

हरियाली अमावस्या 2022 में 22 जुलाई, बृहस्पतिवार को पड़ रही है। हरियाली अमावस्या श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जिसे श्रावणी अमावस्या और हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस अमावस्या पर सभी को पौधरोपण करना चाहिए। 18 जुलाई को सावन सोमवार भी है। इससे यह अमावस्या सोमवती कहलाएगी। हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का काफी महत्व होता है। इस दिन माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। माना जाता है जो भक्त सच्चे मन से माता पार्वती की अराधना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। और इस बार की हरियाली अमावस्या खास रहने वाली है क्योंकि इस दिन 125 साल बाद पंच महायोग का एक अनोखा संयोग भी बन रहा है। पंच महायोग से तात्पर्य है जब शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्यामृत ये सभी योग एक साथ होते हैं। शिव मन्दिरों में भी लोग हरियाली अमावस्या के दिन दर्शन और पवित्र स्नान करने जाते हैं।

पूजा विधि: हरियाली अमावस्या वाले दिन दोपहर 12 बजे से पहले पीपल के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करके शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं। ब्राह्माणों और जरूरतमंद लोगों को अपनी हिसाब से दान पुण्य करें। इस दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करने से कुंडली के कालसर्प दोष, पितृ दोष और शनि शनि के प्रकोप से राहत मिलती है।
Tags : व्रत पर्व और त्यौहार
Related Questions
Web Title : Hariyali Amavasya Kab Hai