हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कौन है?

(A) सुभाष बराला
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) ओम प्रकाश धनखड़
(D) भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Bhartiya Janta Party

Answer : ओम प्रकाश धनखड़ (OP Dhankar)

Explanation : हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ (OP Dhankar) है। भाजपा ने 19 जुलाई 2020 को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने सुभाष बराला की जगह ली। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई थी। बराला का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था। माना जा रहा था कि हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भजपा महामंत्री संदीप जोशी विधायक महीपाल ढांडा का नाम भी शामिल था। साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद धनखड़ को खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया था। हालांकि, अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बराला भी चुनाव हार गए थे।

बता दें कि धनखड़़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, किसान मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के राष्ट्रीय समन्वयक भी रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह हार गए थे। ओपी धनखड़ कृषि मामलों के जानकार माने जाते हैं। इसी वजह से उन्हें पिछली सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कृषि मंत्री बनाया था। बीजेपी के किसान मोर्चा के वह 2011-2013 और 2013-2015 के बीच लगातार दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ओपी धनखड़ ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से एमएड की शिक्षा हासिल की है। वह 11 वर्षों तक शिक्षक भी रहे।
Tags : वर्तमान अध्यक्ष हरियाणा हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Bjp Pradesh Adhyaksh Kaun Hai