हरियाणा का पुराना नाम क्या है?

(A) ब्रह्मवर्त
(B) गुजरात
(C) कुरुक्षेत्र
(D) दिल्ली

Answer : ब्रह्मवर्त

Explanation : हरियाणा का पुराना नाम ब्रह्मवर्त है। इसके अलावा इसे आर्यवर्त और ब्रहमोप्देस के नाम से जाना जाता था। हरियाणा शब्द मूलत: हरयाणा से बना है, जिसका अर्थ है – 'हरि आयन' अर्थात् परमात्मा का वास स्थल। विभिन्न विद्वानों ने अपने-अपने अनुसार हरियाणा शब्द का संबंध हरि अर्थात् भगवान कृष्ण से, हर अर्थात् शंकर से, इन्द्र के हरि से, परशुराम जिन्हें हरि नाम से सम्बोधित किया जाता था तथा राजा हरिश्चन्द्र आदि से जोड़ा है। हरियाणा प्रदेश के नाम को लेकर मतभेद हैं; जैसे–हरियाली से हरियाणा अथवा हवल (लूटमार) था। हरियानक्य अथवा आरयना से हरियाणा। कुछ विद्वानों के अनुसार, हरियाणा अहीराना का अपभ्रंश शब्द है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ka Purana Naam Kya Hai