हरियाणा का राजकीय नृत्य क्या है?

(A) डफ नृत्य
(B) स्वांग नृत्य
(C) खोडिया नृत्य
(D) फाग नृत्य

Answer : स्वांग नृत्य

Explanation : हरियाणा का राजकीय स्वांग नृत्य है, जो सबसे प्राचीनतम भी है। स्वांग नृत्य में संगीत, नाट्य तथा नृत्य तीनों का अद्भुत संगम पाया जाता है। इस नृत्य में कथानक की आवश्यकता के अनुरूप रागनियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस नृत्य में लगाए जाने वाले ठुमके इनमें रोचकता ला देते हैं। यह पुरुषों का वीर रस प्रधान नृत्य है। स्वांग के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सांग कलाकारों द्वारा सांग नृत्य किया जाता है। हरियाणा के पुरुषों तथा महिलाओं के संयुक्त लोकनृत्य हरियाणा के संयुक्त लोक नृत्यों में प्रमुख लोक नृत्य हैं – रास नृत्य, होली नृत्य, फाग नृत्य, मंजीरा नृत्य, रतवाई नृत्य एवं गणगौर नृत्य इत्यादि।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ka Rajkiya Nritya Kya Hai