हरियाणा का सबसे प्राचीन अभिलेख कौन सा है?

(A) टोपरा अभिलेख
(B) रोपड़ अभिलेख
(C) बनावली अभिलेख
(D) पेहोवा अभिलेख

Answer : टोपरा अभिलेख

Explanation : हरियाणा का सबसे प्राचीन अभिलेख टोपरा अभिलेख है। हरियाणा में पांचों श्रेणियों के कुल 37 अभिलेख प्राप्त हुए हैं, जिसमें सबसे प्राचीन अभिलेख तोपड़ा या टोपरा स्तंभ अभिलेख है। तोपड़ा स्तंभ अभिलेख मौर्य सम्राट अशोक का अभिलेख है, जिस पर सात अभिलेख अंकित हैं तथा जिसकी लिपि ब्राह्मी और भाषा संस्कृत है। टोपरा वर्तमान में यमुनानगर में है। चौहान राजा विग्रहराज चतुर्थ (ग्यारहवीं शताब्दी) के भी तीन अभिलेख टोपरा स्तंभ पर अंकित हैं, जिससे मलेच्छों पर विग्रहराज की विजय संबंधी जानकारी मिलती है। कालान्तर में फिरोज तुगलक ने टोपरा अभिलेख को दिल्ली में स्थानान्तरित करवाया था।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ka Sabse Prachin Abhilekh Kaun Sa Hai