हरियाणा का शेक्सपियर किसे कहा जाता है?

(A) पंडित लखमीचंद
(B) मांगेराम
(C) दीपचन्द बहमन
(D) समरूपचंद

Answer : पंडित लखमीचंद

Explanation : हरियाणा का शेक्सपियर पंडित लखमीचंद को कहा जाता है। ये हरियाणा के महान सांगी थे और हरियाणा राज्य में सांग सम्राट एवं सूर्य कवि के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म वर्ष 1901 में वर्तमान सोनीपत जिले के ग्राम जाटी कलां में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था। लखमीचंद जी नेत्रहीन गायक पं. मानसिंह को अपना गुरु मानते थे। पं. लखमीचंद द्वारा रचित प्रमुख स्वांग थे-राजा भोज, चन्द्र किरण, ज्ञानी चोर, द्रौपदी चीर, हीर-रांझा, नल-दमयन्ती, सत्यवान-सावित्री, कीचकविराट परब, भगत पूरणमल, मीराबाई, पद्मावत, शाही लकड़हारा, शकुंतला, उत्तानपाद, नौटंकी, सेठ ताराचन्द, हरिश्चन्द्र इत्यादि। इन्हें संगीत का तानसेन, सूफी दर्शन की मीरा तथा सम्पूर्ण कविता का कालिदास नाम से भी जाना जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ka Shakespeare Kise Kaha Jata Hai