हरियाणा के गृह मंत्री कौन है?

(A) दुष्यन्त चौटाला
(B) मूलचन्द शर्मा
(C) अनिज विज
(D) जयप्रकाश दलाल

Answer : अनिज विज

Explanation : हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज है। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद 14 नवंबर, 2019 को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिज विज को गृह, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया। भाजपा के जीतने वाले विधायकों में और वरिष्ठता में भी अनिल विज सबसे वरिष्ठ है। अंबाला कैंट सीट से वो 7 बार चुनाव लड़े और 6 बार जीते हैं। पिछली कैबिनेट में भी वो स्वास्थ्य, खेल और युवा मंत्रालयों के मंत्री थे। हरियाणा कैबिनेट में छह कैबिनेट तथा चार राज्य मंत्रियों को स्थान दिया गया है। इन मंत्रियों को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चण्डीगढ़ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 मंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा 1-1 मंत्री जननायक जनता पार्टी (JJP) तथा निर्दलीय है।
Tags : हरियाणा हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ke Grah Mantri Kaun Hai