हरियाणा की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

(A) यमुना नदी
(B) सरस्वती नदी
(C) घग्घर नदी
(D) मारकण्डा नदी

Answer : घग्घर नदी

Explanation : हरियाणा की सबसे लंबी घग्घर नदी है। यह नदी हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद तथा सिरसा जिले से होते हुए, निकटवर्ती राज्य राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास मरुस्थलीय क्षेत्र में आकर अपना अस्तित्व समाप्त कर देती है। हरियाणा राज्य में इसकी लंबाई 291 किलोमीटर है। यह सतलुज-यमुना के मैदान में बहने वाली एक बरसाती नदी है। इस नदी का उद्गम सिरमौर जिले के समीप स्थित डागशई नामक स्थान से होता है। डागशई समुद्रतल से 1,927 मी पर स्थित है। सतलुज और यमुना नदी के मध्य बहती हुई यह नदी हरियाणा के पंचकुला जिले में कालका के निकट राज्य में प्रवेश करती है। यह नदी दक्षिण में पंजाब तथा हरियाणा में बार-बार प्रवेश करती रहती है। घग्घर नदी की झाझरा और कौशल्या दो प्रमुख सहायक नदियां हैं।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai