हरियाणा में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) ब्रह्मपुत्र नदी
(B) कृष्णावती नदी
(C) चिनाब नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : कृष्णावती नदी

Explanation : हरियाणा में यमुना, घग्गर, दोहन, टांगरी, कृष्णावती, साहिबी, मारकंडा आदि नदियां बहती हैं। जो यहां की प्रमुख नदियां भी हैं। इसके अलावा यहां फरीदाबाद में बड़कल झील, दमदमा, गुड़गांव में सुल्तानुपर झील आदि झीलें भी पाई जाती हैं। यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है। घग्गर नदी को हरियाणा के ओटू वीयर (बांध) से पहले घग्गर नदी के नाम से और उसके आगे हकरा नदी के नाम से जाना जाता है। विद्वानों के मतानुसार यह प्राचीन काल में बहने वाली महान सरस्वती नदी ही का बचा हुआ रूप है। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं। बता दे कि भारत की प्रमुख नदियों पर कई प्रश्न लगभग सभी सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai